लखनऊ के लालबाग स्थित नए विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरने के कारण बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मंगलवार को दर्दनाक मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया; गिरने से उनके दोनों पैर टूट गए थे।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा था या कोई साजिश, फिलहाल पुलिस खुदकुशी और दुर्घटना दोनों पहलुओं से मामले को देख रही है।