कनौहर इलेक्ट्रिकल्स का 1055.74 करोड़ रुपये का मेनबोर्ड आईपीओ 8 सितंबर से 10 सितंबर तक निवेश के लिए खुला रहेगा।
कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 601 रुपये से 632 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड और 23 शेयरों का लॉट साइज तय किया है।
ग्रे मार्केट में यह शेयर रविवार को 205 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जो निवेशकों के बीच मजबूत मांग का संकेत है।