पाकिस्तान के पूर्व एफबीआर चेयरमैन शब्बार जैदी ने कहा कि चीन ने सीपीईसी के नाम पर पाकिस्तान को महंगे कर्ज के जाल में फंसाया है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है।
पाकिस्तान पर चीन का 16 अरब डॉलर से अधिक का व्यापार घाटा है और वह अब चीन का कर्ज चुकाने के लिए अमेरिका से 10 अरब डॉलर का नया लोन मांग रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान ने हाल ही में आईएमएफ से 7 अरब डॉलर का कर्ज लिया था ताकि चीन के महंगे कर्ज को सस्ते कर्ज से बदला जा सके, लेकिन चीन ने अभी तक राहत देने से इनकार किया है।