दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के ओपनिंग मैच में पुरानी दिल्ली 6 के कप्तान अनुज रावत ने 59 गेंदों में 105 रनों की नाबाद पारी खेली।
अनुज रावत की इस पारी की बदौलत पुरानी दिल्ली 6 ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
आईपीएल में गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे अनुज रावत ने अपनी पारी में 11 चौके और 5 छक्के जड़े, जिससे टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई।