
संसद ने राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक-2026 को मंजूरी दे दी है, जिससे अब 'वंदे मातरम्' को 'जन गण मन' के समान कानूनी संरक्षण मिलेगा।
बुधवार को राज्यसभा से पारित होने के बाद, गुरुवार को लोकसभा ने भी विपक्ष के हंगामे के बीच ध्वनिमत से इस विधेयक को अपनी स्वीकृति दे दी है।
अब यह विधेयक राष्ट्रपति के अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा और राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलते ही यह आधिकारिक रूप से कानून बन जाएगा।