
अफगानिस्तान ने बेलफास्ट में आयरलैंड को 3 विकेट से हराकर 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट क्वालिफिकेशन हासिल कर लिया है।
मैच में आयरलैंड 46.3 ओवर में 206 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में अफगानिस्तान ने 44.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 207 रन बनाकर जीत दर्ज की।
इस हार के साथ वेस्टइंडीज का डायरेक्ट क्वालिफाई करने का सपना टूट गया है और अब उन्हें 2027 वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए क्वालीफायर खेलने होंगे।