
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने विनू मांकड़ अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में दिल्ली के खिलाफ कर्नाटक की कप्तानी करते हुए 207 के स्ट्राइक रेट से 41 गेंदों में 85 रन बनाए।
नंबर चार पर उतरे अन्वय ने अपनी पारी में 7 चौकों और 5 छक्कों समेत कुल 12 बाउंड्री लगाईं, हालांकि वह शतक बनाने से चूक गए।
कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 418/4 रन बनाए और बाद में दिल्ली को 220 रन पर समेटकर मुकाबला 198 रन से जीत लिया।