
केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने 1 अक्टूबर 2026 से सेंट्रल स्फीयर के कर्मचारियों के लिए वीडीए संशोधित किया है।
औद्योगिक श्रमिकों का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 424.80 से बढ़कर 431.42 अंक पर पहुंचने के बाद यह नया संशोधन किया गया है।
संशोधन के बाद कंस्ट्रक्शन सेक्टर में अनस्किल्ड मजदूरों का न्यूनतम दैनिक मेहनताना एरिया 'ए' में 840 रुपये हो गया है।