
फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने देश में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में सोमवार शाम से आंशिक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है.
महंगाई और कॉस्ट ऑफ लिविंग के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान शनिवार को पुलिस के साथ झड़प में करीब 2,400 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
हिंसा में लगभग 1,000 पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी घायल हुए, जबकि राष्ट्रपति मैक्रों ने तैयारी और इंटेलिजेंस में चूक होने की बात स्वीकार की है.