टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित अपने पार्टी कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।
बनर्जी ने सीसीटीवी फुटेज साझा करते हुए दावा किया कि अज्ञात लोगों ने सातवीं मंजिल पर स्थित उनके ऑफिस में घुसकर सारा सामान तोड़ दिया।
एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए इसे 'बीजेपी का गुंडा राज' करार दिया है और मामले में कार्रवाई की मांग की है।