
एबीपी न्यूज के खास कार्यक्रम 'द ईजीएस्ट एग्जाम' के विशेष एपिसोड में ब्रेस्ट कैंसर के आधुनिक इलाज, खर्च और सर्वाइवरशिप पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में शामिल चार कैंसर विशेषज्ञों ने बताया कि मेडिकल साइंस की तरक्की से अब मरीज की जरूरत के हिसाब से इलाज के कई ऑप्शंस उपलब्ध हैं।
विशेषज्ञों ने यह भी जोर दिया कि इंटरनेट की अधूरी जानकारी पर निर्भर रहने के बजाय योग्य डॉक्टरों से सलाह लेनी चाहिए और इलाज के खर्च की पहले से योजना बनानी चाहिए।