
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान और युवाओं के उत्साह की सराहना की है।
थरूर ने लिखा कि यह ऐसा उत्साह है जो देशों को आगे ले जाता है और एक ऐसी पीढ़ी को दर्शाता है जो अपनी आवाज और नेतृत्व दोनों तलाश रही है।
यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब 19 सितंबर को इंदौर में हुए राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मुद्दों और एक मिमिक्री को लेकर विवाद भी हुआ था।