गूगल आज न्यूयॉर्क में अपना सालाना 'Made by Google' इवेंट आयोजित कर रहा है, जिसमें Pixel 11 सीरीज के चार मॉडल और Pixel Watch 5 लॉन्च किए जाएंगे।
भारत में यह इवेंट 13 अगस्त को सुबह 3:30 बजे (IST) शुरू होगा, जिसे गूगल स्टोर, सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा।
कंपनी अपना पहला ब्लूटूथ ट्रैकर 'Pixel Tag' भी पेश कर सकती है, जो Apple AirTag को टक्कर देगा और 'Find My Device' नेटवर्क के जरिए खोई चीजों को ढूंढने में मदद करेगा।