
कमरे के अंदर गीले कपड़े सुखाने से उनमें मौजूद पानी भाप बनकर हवा में मिलता है और वेंटिलेशन की कमी के कारण नमी ठंडी दीवारों पर जमा होकर फफूंदी बन जाती है।
इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन की रिसर्च के अनुसार घर में लगातार नमी रहने से माइक्रोब्स तेजी से पनपते हैं, जिससे खांसी और रेस्पिरेटरी समस्याएं हो सकती हैं।
इस समस्या से बचने के लिए विशेषज्ञों ने खिड़की खुली रखने, एग्जॉस्ट फैन या डिह्यूमिडिफायर का उपयोग करने की सलाह दी है।