
अमेरिका के फ्लोरिडा में हुए भीषण विमान हादसे में लियरजेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई.
हादसे से ठीक 10 मिनट पहले 20 वर्षीय को-पायलट नतालिया गाडेल्हा ने अपने बॉयफ्रेंड को संदेश भेजकर विमान में झटके लगने और बर्फ जमने की जानकारी दी थी.
रेडियो बातचीत की रिकॉर्डिंग के अनुसार विमान 20 हजार फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे गिरा और कॉकपिट में पायलटों ने मदद की गुहार लगाई थी।