
नाइजीरिया के दक्षिणी राज्य ओंडो में जहरीली स्थानीय शराब पीने से 48 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
स्वास्थ्य आयुक्त बंजी अजाका ने बताया कि कई मरीजों की हालत बेहद नाजुक है और प्रभावित इलाकों में स्पेशल मेडिकल असिस्टेंस टीम तैनात की गई है।
पुलिस ने इस सिलसिले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया है और आशंका है कि शराब में मेथनॉल मिलाया गया था।