-1788618916644_v.webp)
चेन्नई में रविवार से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें खिताबी जीत के लिए आमने-सामने होंगी।
मैच में सभी की निगाहें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, देवदत्त पडिक्कल और तिलक वर्मा के प्रदर्शन पर टिकी होंगी, जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अपनी लय वापस पाने की कोशिश करेंगे।
दोनों टीमें लाल गेंद क्रिकेट में अपने हालिया प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी, जिससे यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।