मौसम विभाग ने 30 अगस्त को दिल्ली, यूपी और बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।
इन राज्यों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है, जिससे फसलों को नुकसान और पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा है।
दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि उत्तर-पूर्वी भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे बेहद चुनौतीपूर्ण रहेंगे।