
तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा रेड्डी की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसी स्कूल के 10वीं कक्षा के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने प्रिंसिपल को उनके घर पर 27 बार चाकू घोंपा और हत्या के बाद ₹2.5 लाख की नकदी लूट ली, जिसका खुलासा घटना के एक हफ्ते बाद हुआ है।
पुलिस जांच में सामने आया कि छात्रों ने यह अपराध तब किया जब प्रिंसिपल ने उनमें से एक को अपने घर में चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था।