बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप जारी है, जहां पिछले 24 घंटों में 4 और बच्चों की मौत के साथ इस वर्ष कुल मौतों का आंकड़ा 844 तक पहुंच गया है।
देशभर में अब तक 1,30,083 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जबकि लैब टेस्ट में 16,295 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, 2025 में टीकाकरण कवरेज घटकर 57 प्रतिशत रह गया था, जो खसरे को रोकने के लिए आवश्यक 95 प्रतिशत के लक्ष्य से काफी कम है।