
ब्लूमबर्ग द्वारा जारी एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस के फाउंडर झांग यिमिंग पहली बार टॉप पर आ गए हैं।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक झांग यिमिंग की कुल संपत्ति 105 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है, जिससे उन्होंने गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है।
मार्च 2019 में झांग की संपत्ति करीब 13 अरब डॉलर थी, जो बाइटडांस की बढ़ती वैल्यू और एआई कारोबार में निवेशकों की दिलचस्पी के कारण करीब सात साल में 8 गुना से ज्यादा बढ़ गई है।