
भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप के शेष 2026 सीजन के लिए डरहम टीम के साथ चार मैचों का करार किया है।
मयंक का डरहम के लिए पहला मुकाबला 2 सितंबर को नॉर्थहैम्पटनशायर के खिलाफ होगा और अंतिम मैच 24 सितंबर से लैंकशायर के विरुद्ध खेला जाएगा।
मयंक ने अब तक 124 फर्स्ट क्लास मैचों में 8929 रन बनाए हैं और वह 9000 रनों के आंकड़े को छूने से केवल 71 रन दूर हैं।