केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई-गोवा राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य में हो रही अत्यधिक देरी पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए व्यक्तिगत निरीक्षण का ऐलान किया है।
गडकरी ने बुधवार को पणजी के पास पोर्वोरिम में छह लेन वाले एलिवेटेड रोड कॉरिडोर का उद्घाटन करते हुए खराब काम करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने का रिकॉर्ड बनाने की बात कही।
मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में देरी के लिए जिम्मेदार ठेकेदारों और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ एक साल के भीतर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।