
दक्षिण अफ्रीका के 18 वर्षीय तेज गेंदबाज जेजे बैसन ने स्कूल की पढ़ाई पूरी होने से पहले ही अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू मैच में 11 विकेट झटककर इतिहास रच दिया।
लायंस की तरफ से खेलते हुए बोलैंड के खिलाफ उन्होंने मैच की पहली पारी में 62 रन देकर 7 और दूसरी पारी में 37 रन देकर 4 विकेट लिए।
उनका यह शानदार प्रदर्शन फर्स्ट क्लास डेब्यू में किसी भी दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।