
श्रीलंका के खिलाफ 23 अगस्त से कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में 33 वर्षीय सारांश जैन का इंटरनेशनल डेब्यू हो सकता है, जो कुलदीप यादव की जगह ले सकते हैं।
गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में कुलदीप यादव ने 25 ओवर में 103 रन देकर केवल 1 विकेट लिया था, जबकि सारांश जैन ने अपने फर्स्ट-क्लास करियर में 188 विकेट लिए हैं।
सारांश जैन मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं और उन्हें 2021-22 रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट ऑलराउंडर का लाल अमरनाथ अवॉर्ड भी मिल चुका है।