अमेरिकी सेना ने ईरानी शाहेद-136 ड्रोन से निपटने के लिए एयरोवाइरन्मेंट (AeroVironment) कंपनी को LOCUST X3 लेजर वेपन विकसित करने के लिए 464 मिलियन डॉलर का बड़ा ठेका दिया है।
इस 30 किलोवाट क्लास के हाई एनर्जी लेजर वेपन सिस्टम की मदद से 600 किलोग्राम से अधिक वजन वाले ईरानी शाहेद ड्रोन को मात्र 5 डॉलर के बिजली खर्च में मार गिराया जा सकेगा।
अमेरिकी सेना के वाइस चीफ ऑफ स्टाफ जनरल क्रिस्टोफर लानेवे के अनुसार, कंपनी इस साल के अंत तक कुछ लेजर वेपन सिस्टम की सप्लाई शुरू कर देगी ताकि इंटरसेप्टर मिसाइलों की कमी को पूरा किया जा सके।