
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस में 30 से 50 हजार उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती की आशंका जताते हुए साउथ कोरिया से एयर-डिफेंस सिस्टम की मांग की है।
खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस के कुर्स्क क्षेत्र में पहले ही करीब 20 हजार उत्तर कोरियाई सैनिक भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 6,000 के हताहत होने का अनुमान है।
यूक्रेन अब पश्चिमी रूस में तैनात 90 कर्मियों और 120 बैलिस्टिक मिसाइलों वाली उत्तर कोरियाई यूनिट के खतरे को देखते हुए साउथ कोरिया के साथ तकनीकी सहयोग बढ़ाना चाहता है।