
भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर फिट हो गए हैं।
सीरीज का शेड्यूल 13, 15 और 17 सितंबर तय किया गया है, जिसमें इब्राहिम जादरान पहली बार अफगानिस्तान की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
बीसीसीआई इस हफ्ते टीम का एलान कर सकती है, जहां ये तीनों ऑलराउंडर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।