
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट और रैंक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।
यह परीक्षा पांच विषयों के लिए 17 और 18 जुलाई को देश के 224 शहरों में कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी।
इस परीक्षा के लिए कुल 1,87,739 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिनमें से 1,50,057 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।