
टीम मैनेजमेंट ने अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए तिलक वर्मा को श्रेयस अय्यर के बैकअप के रूप में तैयार करने का फैसला किया है।
हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल का मानना है कि मिडिल ऑर्डर में बैकअप की कमी है और तिलक वर्मा अपनी ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी से टीम को संतुलन प्रदान कर सकते हैं।
बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी की चोटों को देखते हुए टीम को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो वनडे में कम से कम चार ओवर गेंदबाजी कर सकें।