बदलते मौसम के कारण डेंगू, टाइफाइड और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है, जो मुख्य रूप से दिन में काटता है।
जिला चिकित्सालय में डेंगू मरीजों के लिए 10 बेड का वार्ड और सामुदायिक केंद्रों में 5 बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है, जहां इलाज मुफ्त उपलब्ध है।