
पाकिस्तान के शेखुपुरा जिले के घड़ियाल कलां गांव में सोशल मीडिया पर ईशनिंदा से जुड़ी सामग्री साझा करने के आरोप के बाद एक ईसाई व्यक्ति के घर और फार्मेसी में आग लगा दी गई.
मुख्य आरोपी 40 वर्षीय कामरान गुल मसीह को पुलिस ने गिरफ्तार कर उग्र भीड़ से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है, जबकि घटना के बाद 35 से अधिक ईसाई परिवार घर छोड़कर भाग गए हैं.
स्थानीय मस्जिद से घोषणा होने के बाद आरोपी के घर के बाहर भारी भीड़ जुट गई थी, हालांकि मसीह के रिश्तेदारों का कहना है कि उस पर ईशनिंदा कानून की कौन-सी धाराएं लगी हैं यह अभी स्पष्ट नहीं है.