पंजाब के संगरूर स्थित बीजेपी कार्यालय पर अज्ञात उपद्रवियों ने पेट्रोल बम से हमला किया, जिससे कार्यालय की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने में जुट गई हैं।
हमलावरों ने कार्यालय की दीवारों पर काला पेंट भी पोता है, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।