
ईरान द्वारा युद्ध खत्म करने की सात शर्तें रखने और मांगें न माने जाने पर निर्णायक युद्ध की चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी छुट्टी बीच में छोड़कर व्हाइट हाउस लौट आए हैं।
ईरान के सुरक्षा प्रमुख मोहसेन रेजाई ने कहा कि तेहरान मध्यस्थ कतर के संपर्क में है और अब राष्ट्रपति ट्रंप के जवाब का इंतजार कर रहा है।
इस चेतावनी के बीच अमेरिका ने इराक, बहरीन, ओमान और सऊदी अरब समेत मध्य पूर्व में अपने राजनयिक मिशनों के लिए हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है।