
शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी संसदीय समिति ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को देश के हर जिले में कम से कम एक स्थायी कंप्यूटर आधारित टेस्ट सेंटर बनाने की सिफारिश की है।
इस पहल का मकसद छात्रों को NEET-UG, JEE Main और CUET जैसी परीक्षाओं के लिए दूसरे शहरों में जाने की परेशानी और खर्च से बचाना है।
इसके तहत सरकारी स्कूलों और संस्थानों की कंप्यूटर लैब का इस्तेमाल करके परीक्षा व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की तैयारी है।