
सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए आवेदन शुल्क में 67 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी की है, जो 14 साल के लंबे अंतराल के बाद लागू की गई है।
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में जानकारी दी कि पिछली बार पासपोर्ट फीस में बदलाव साल 2012 में किया गया था।
सेवा वितरण की बढ़ती लागत और विभिन्न इनपुट खर्चों को देखते हुए सरकार ने इस शुल्क वृद्धि को अनिवार्य बताते हुए इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया है।