
सैमसंग भारत में अपनी गैलेक्सी एफ सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 5G लॉन्च करने जा रही है, जिसे फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा।
इस फोन में Exynos 1330 प्रोसेसर, 5,000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
फोन के अन्य खास फीचर्स में sAMOLED डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन और 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा शामिल हैं।