
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इजराइल और अमेरिका के रिश्ते को एक 'परजीवी' (पैरासाइटिक) रिश्ता करार दिया है।
उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में अमेरिका ने इजराइल की मिसाइल सुरक्षा पर अपने करदाताओं के 11 अरब डॉलर यानी लगभग 1 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका में मध्यावधि चुनाव होने वाले हैं और मध्य पूर्व के संघर्षों में वाशिंगटन की भागीदारी को लेकर जनता में नाराजगी बढ़ रही है।