
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने खेल प्रेमियों के लिए स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी किया है, जिसके तहत हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के कुल 521 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 की रात तक अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म जमा कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों की कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि सबसे पहले दस्तावेजों की जांच, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, स्पोर्ट्स ट्रायल और मेडिकल परीक्षा ली जाएगी।