
अमेरिका में भारतीय-मूल के मतदाताओं की संख्या 52 लाख पार कर गई है, जिनमें 21 लाख से अधिक लोग मतदान करने के योग्य नागरिक हैं।
ये मतदाता पेंसिल्वेनिया और जॉर्जिया जैसे स्विंग राज्यों में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं, जहां जीत-हार का अंतर बेहद कम रहता है।
ट्रंप की वीजा नीतियों और हेट क्राइम्स के मुद्दे पर इस समुदाय का झुकाव डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ अधिक है, लेकिन अब इंडिपेंडेंट वोटर्स भी बढ़ रहे हैं।