
सैमसंग के आगामी फ्लैगशिप प्रोसेसर Exynos 2700 को लेकर रिपोर्ट आई है कि यह कुछ टेस्ट में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से आगे निकल सकता है।
कंपनी के आंतरिक परीक्षणों के अनुसार, गीकबेंच 6.5 और 7.0 टेस्ट में इसने बेहतर स्कोर दर्ज किया है और ग्राफिक्स प्रदर्शन में भी बढ़त का दावा किया गया है।
यह चिपसेट आगामी गैलेक्सी S27 सीरीज के कुछ मॉडल्स में दक्षिण कोरिया और यूरोप के बाजारों में देखने को मिल सकता है।