महाराष्ट्र के धाराशिव में राष्ट्रीय स्तर की पहलवान अश्विनी मनोहर पॉल ने गुरुवार को अपने तीन बच्चों के साथ 150 फीट ऊंचे बुर्ज से कूदकर जान दे दी।
इस दुखद घटना में 30 वर्षीय अश्विनी और उनके साढ़े पांच साल के बेटे अजिंक्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान एक बेटी ने भी दम तोड़ दिया।
अश्विनी ने पांच गोल्ड और छह सिल्वर मेडल जीते थे, लेकिन पति के कहने पर चार-पांच महीने पहले ही उन्होंने महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम की अपनी नौकरी छोड़ दी थी।