बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर एक बलोच लड़की की हत्या के बाद उसके शव को बख्तरबंद गाड़ी के बोनट पर बांधकर परेड करने का गंभीर आरोप लगा है।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मानवाधिकार संगठनों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बलूच कार्यकर्ताओं का दावा है कि पाकिस्तानी सेना क्षेत्र में जबरन गुमशुदगी और हत्याओं के जरिए दमनकारी नीति अपना रही है।