
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान को आर्थिक मदद या सामान पहुंचाने वाले देशों, कंपनियों और वित्तीय संस्थानों को गंभीर आर्थिक परिणाम भुगतने होंगे।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक अभियान शुरू कर रहा है ताकि तेहरान के अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक रास्ते बंद किए जा सकें।
अमेरिकी प्रशासन का लक्ष्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है और उन्होंने सहयोगी देशों से ईरान को वैश्विक आर्थिक व्यवस्था से पूरी तरह अलग करने की अपील की है।