
ग्रेटर नोएडा के शारदाकेयर अस्पताल के सीनियर कंसलटेंट डॉ. नीरज कुमार के अनुसार, डेंगू वायरस के संक्रमण के दौरान इम्यून सिस्टम के अत्यधिक एक्टिव होने से मरीजों की भूख कम हो जाती है।
नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल के मुताबिक, डेंगू के मरीजों में तेज बुखार, कमजोरी, उल्टी और पेट दर्द के कारण मुंह का स्वाद बिगड़ जाता है और खाने की इच्छा खत्म हो जाती है।
डॉक्टरों ने सलाह दी है कि डिहाइड्रेशन और प्लेटलेट्स की कमी से बचने के लिए मरीजों को जबरदस्ती ठोस भोजन देने के बजाय पर्याप्त मात्रा में पानी और न्यूट्रिशन से भरपूर तरल पदार्थ देने चाहिए।