
कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक ने चेतावनी दी है कि वित्त वर्ष 2027 में देश का कुल सोने का आयात बिल 88 से 90 अरब डॉलर यानी करीब 7.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का चालू खाता घाटा करीब 25 अरब डॉलर था, जबकि सोने का कुल आयात लगभग 72 अरब डॉलर रहा था।
उन्होंने भारतीय परिवारों के पास मौजूद सोने के बड़े हिस्से को आर्थिक गतिविधियों में इस्तेमाल करने के लिए एक समिति बनाने का सुझाव दिया है।