
आईसीएमआर ने देशभर के विशेषज्ञों के साथ 44 बैठकों के बाद संक्रमण की जांच के लिए एक नई प्राथमिकता सूची तैयार की है, ताकि बेवजह एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन को रोका जा सके।
नई गाइडलाइंस के तहत 38 डिग्री से अधिक बुखार और 14 दिन से कम अवधि वाले मरीजों में मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड और स्क्रब टाइफस जैसे संक्रमणों की जांच को प्राथमिकता दी जाएगी।
गंभीर लक्षणों जैसे बेहोशी या दौरे के मामलों में जापानी इंसेफेलाइटिस और निपाह जैसे वायरस की जांच को 1ए श्रेणी में रखा गया है, जो इलाज शुरू करने से पहले अनिवार्य होगी।