
अकेले यात्रा (सोलो ट्रिप) पर निकलने से पहले गंतव्य स्थल के मौसम, होटल और आने-जाने के साधनों की पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए।
घूमते समय किसी भी अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें और अपनी निजी जानकारी या होटल का कमरा साझा करने से बचें।
सुरक्षा के लिहाज से परिवार या किसी करीबी को अपने लोकेशन और यात्रा की जानकारी नियमित रूप से देते रहना बेहद जरूरी है।