
अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा पर हमले की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस रविवार वे बुलेट प्रूफ शीशे से कवर ट्रॉली में बाहर आए।
अभिषेक बच्चन हर समय अपने पिता के साथ एक ढाल की तरह खड़े नजर आए। धमकी के बाद से ही बिग बी की सुरक्षा को लेकर परिवार सतर्क है।
84 वर्षीय अमिताभ बच्चन वर्तमान में 'केबीसी 18' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा उनके पास 'कल्कि 2' और 'ब्रह्मास्त्र 2' जैसी बड़ी फिल्में हैं।