
सिरौली गौसपुर के संयुक्त चिकित्सालय में मंगलवार को 517 मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिनमें से 200 मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे।
अस्पताल में हुई जांच में आठ डेंगू, 13 मलेरिया और 48 टाइफाइड के संदिग्ध मरीज मिले हैं, जबकि 23 लोगों में मियादी बुखार की पुष्टि हुई है।
अधीक्षक डॉ. इकबाल अहमद ने जलभराव से बचने और मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी है।